सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ना सिर्फ हर जेनेरेशन के स्टार्स के साथ अपनी बॉन्डिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि उनके फैशन स्टेंटमेंट और स्टाइल भी अलग लेवल पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही ऑरी सोशल मीडिया पर ऐसा ऐसा कंटेंट शेयर करते रहते हैं जो एकदम हटके होता है। एक बार फिर से ऑरी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहा है। इस बार ऑरी ने अपना टार्गेट बनाया है जया बच्चन को। वीडियो देखने के बाद ये तो साफ है कि ऐसा वीडियो पोस्ट करने का साहस सिर्फ और सिर्फ ऑरी में ही हो सकते हैं। वीडियो में ऑरी जया बच्चन की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑरी ने जया बच्चन का वो पुराना वीडियो पोस्ट किया है जब उन्होंने सोनाली बेंद्रे को देखने के बाद अजीब रिएक्शन देकर वहां से हटना मुनासिब समझा था। हालांकि उनकी बेटी जया बच्चन सोनाली बेंद्रे के साथ पोज देती रही थीं। ऑरी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर दिल खोलकर लाइक और रिएक्ट कर रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Auri imitated Jaya : ऑरी ने उतारी जया बच्चन की नकल


