Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरate poison : आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, मोनी की...

ate poison : आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, मोनी की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव में हुई एक घटना में पति-पत्नी ने आपस में विवाद करने के बाद किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक स्वजन उनको इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां पत्नी की मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में वाराणसी में भर्ती किया गया है। गोविंदपुर मनिहा निवासी अभिषेक दुबे 33 की शादी इसी थाना क्षेत्र के पौने गांव निवासी मोनी दुबे 30 से सन 2022 में हुई थी। रविवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर जमकर बहस हो गई। स्वजनों के समझाने बुझाने पर दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। लगभग रात एक बजे अभिषेक उल्टी करते हुए बाहर को भागा। पूछने पर बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है, स्वजनों ने दोनों को लेकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत देख अभिषेक को उपचार हेतु वाराणसी रेफर कर दिया।