Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरAppointment letter : तहसील सभागार में 26 लेखपाल को नियुक्ति पत्र वितरित

Appointment letter : तहसील सभागार में 26 लेखपाल को नियुक्ति पत्र वितरित

जौनपुर धारा, बदलापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा चयनित 7720 लेखपालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नियुक्ति-पत्र वितरण किया। इसी क्रम में बदलापुर तहसील सभागार में बुधवार को नवनियुक्त 26 लेखपाल को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एसडीएम संतवीर सिंह ने नव नियुक्त लेखपाल को राजस्व संहिता शासनादेश और नियमानुसार काम करने और अच्छे आचरण को अपनी पहचान बनाए रखने के आदेश दिए। ताकि राजस्व से जुड़े विवाद जन्म ही न ले सकें। उन्होंने ने कहा कि लेखपाल राजस्व की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। ऐसे में भूमि संबंधी विवाद को सहजता एवम शालीनता से निस्तारित करें। ताकि जनता की भूमि संबंधी समस्या समय से निस्तारित हो। इस मौके पर एसडीएम संतवीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सहित तहसील के कर्मचारी व अधिकारी गण मौजूद रहे।