जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। तत्क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की उपस्थिति में देखा गया। इस दौरान राज्यमंत्री के द्वारा नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों (स0क0) तनुज मिश्रा, अवधेश कुमार दूबे, अभिषेक सिंह, अजीत, सतीश पाण्डेय, धीरज कुमार, दिनेश कुमार गौतम, सत्य प्रकाश, नवनीत यादव को नियुक्ति पत्र वितरित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते हुए शासन के द्वारा संचालित योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। गरीब पात्र को आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन का लाभ बिना भेदभाव किए दिला दे, तो इससे बड़़ा पुनीत कार्य कोई नही है। राज्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जिस पद पर रहे, वहां अपना बेस्ट देते हुए अछा प्रदर्शन करें और निश्चित रूप अपने अभिभावकों और अपने गांव और जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होने नव चयनितों को इर्मानदारी और कर्तव्यनिष्ठता का मूल मंत्र दिया। जिलाधिकारी ने नव चयनितों को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, वरिष्ठ सहायक पुनीत कुमार, लेखाकार कमलेश कुमार, अनुदेशक ज्ञान प्रकाश, कनिष्ठ सहायक समीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरAppointment letter handed over to village development officers : नवनियक्त ग्राम विकास...
Appointment letter handed over to village development officers : नवनियक्त ग्राम विकास अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र


