― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनAntara Marwah ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर फ्लॉन्ट किया बेबी...

Antara Marwah ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

फिल्म एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। इस अवसर पर उनके साथ अंशुला कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अनैता श्रॉफ अदाजानिया ने भी वॉक किया था। हालांकि खास बात यह है कि अंतरा मारवाह अपनी बेबी बंप को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर फ्लॉन्ट करती नजर आई। दरअसल अंतरा मारवाह प्रेग्नेंट है और वह एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी भी है। अब उन्होंने बेबी बंप के साथ लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया है। सभी लोग उनका कॉन्फिडेंस देखकर दंग रह गए। उन्होंने सिमरी ड्रेस पहन रखी थी। अंतरा मारवाह ने फुल स्लीव क्रॉप टॉप प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट्स पहन रखी थी। उनका परिवार दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था। फैशन शो के दौरान मोहित मारवाह को भी देखा जा सकता है।अंतरा मारवाह बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी है। वहीं, मोहित मारवाह संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं जो कि अनिल कपूर और बोनी कपूर के रिश्तेदार है। उन्होंने 2014 में फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2017 में उन्होंने राग देश नामक फिल्म में एक सैनिक की भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थीमोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी। इसके पहले होली पर अंतरा ने कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उनकी बेटी भी नजर आई थी। वहीं, फैशन शो में अंशुला कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई लोगों को स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला का भी समर्थन करते नजर आए थे। उनका वीडियो काफी पसंद किया गया है। इसपर कई फैंस ने कमेंट्स भी किए है।

Share Now...