जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर (कादीपुर) गांव में बीते 23 सितम्बर को दिनदहाड़े हत्याकांड के बाद से मामला गरमाता जा रहा है। इस हत्याकांड में एक युवक ने अधिवक्ता के 22वर्षीय बेटे का गला चाकू से रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। अब लगभग ढाई महीने बाद आरोपी द्वारा अधिवक्ता और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस पर पीड़ित अधिवक्ता बाबूराम चौहान ने कलेक्टर परिसर में अधिवक्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता बाबूराम चौहान का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन प्रशासन इस मामले को हल्के में ले रहा है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Advocates protested : अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर किया कार्यवाही की मांग


