जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के केराकत-देवगांव मार्ग अकबरपुर गांव के समीप रविवार की शाम सड़क के किनारे खड़ी डिजायर कार को पीछे से आ रही आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डिजायर कार व सामने से गुजर रही मैजिक पिकअप खाई में जा गिरी। वही आर्टिका कार में सवार माता व पुत्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। विदित हो कि सीमा सिंह, अभिनव सिंह परिवार के साथ विन्ध्याचल से दर्शन कर घर वापस लौट रहे जैसे ही अकबरपुर गांव के समीप पहुंचे कि उनकी कार ने सड़क के किनारे खड़ी डिजायर को टक्कर मार दी। जिससे डिजायर समेत सामने से जा रही मैजिक पिकअप खाई में जा गिरी। टक्कर में आर्टिका सवार सीमा सिंह व अभिनव सिंह घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा होकर घायल के उपचार हेतु निजी अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने पूछताछ शुरू की दिया। गलीमत रही कि डिजायर कार सवार गाड़ी खड़ा कर सब्जी लेने दुकान पर गया था, घायल लोग ग्राम महोली, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के बताये जा रहें है। वहीं सूचना यह भी है कि घायल लोग हेड कांस्टेबल आजाद सिंह के परिवार से है, जो वर्तमान में केराकत कोतवाली में पीआरबी वाहन में तैनात है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Accident News Jaunpur : आर्टिका ने सड़क के किनारे खड़ी डिजायर को मारी टक्कर, दो घायल

Previous article

