― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत

ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरaccident & death of old man : ट्रेन की चपेट में आने...

accident & death of old man : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात लगभग 11:30बजे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बडेरी गांव निवासी 68वर्षीय रामनारायण पाठक पुत्र कमला प्रसाद पाठक गुरुवार की रात लखनऊ से घर लौट रहे थे। श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...