― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनAamir Khan and Surya गजनी 2 : आमिर खान और सूर्या एक...

Aamir Khan and Surya गजनी 2 : आमिर खान और सूर्या एक साथ शुरु करेंगे फिल्म?

इन दिनों हर तरफ गजनी-2 को लेकर काफी बातें हो रही हैं, इस फिल्म के मेकर्स पैन इंडिया इस फिल्म को रिलीज करने का लक्ष्य बनाकर काम कर रहे हैं। ऐसे में आमिर खान और सूर्या दोनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान आखिर कब होता है।

बतातें चलें कि आमिर खान ने अपनी फिल्म गजनी के साथ जैसा धमाका किया था वो तो सभी जानते हैं। जबरदस्त बॉडी और भूलने की बीमारी के साथ बड़े पर्दे पर आमिर खान छा गए थे। इतने सालों से लगातार खबरें आ रहीं थीं कि आमिर खान किसी एक्शन फिल्म के साथ आने वाले हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि चर्चा हो रही है कि आमिर खान जल्द ही गजनी-2 का हिस्सा बनने वाले हैं। बॉलीवुड के गलियारों से निकल कर आये एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को लेकर अल्लू अरविन्द विचार कर रहे हैं और इसके लिए तमिल स्टार सूर्या से भी बातचीत होगी। सूर्या ने खुद इसको लेकर खुलासा किया है कि अरविंद और मंटेना ‘गजनी 2’ को लेकर विचार कर रहे हैं। सबकुछ सही रहा तो इस फिल्म की शूटिंग हिंदी और तमिल दोनों में एक साथ होगी। तमिल में इस फिल्म में सूर्या नजर आएंगे और हिंदी में आमिर खान दिखाई देने वाले हैं। वर्वâप्रâंट पर आमिर खान इस वक्त लगातार अपनी फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर काम कर रहे हैं। काफी जल्दी वो बड़े पर्दे पर तगड़ी वापसी करने वाले हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। ये फिल्म काफी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी।

Share Now...