― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेश14 मई को होगी यूपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा

14 मई को होगी यूपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा

सहारनपुर. पीसीएस अधिकारी बनना युवाओं का सपना होता है. इसके लिए बहुत से युवा जीतोड़ मेहनत करते हैं. इस बीच सहारनपुर में पीसीएस वर्ष 2023 की परीक्षा आयोजित होगी. इस दौरान हजारों युवा परीक्षा में शामिल होंगे. सहारनपुर प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. सीएटीवी कैमरों की निगरानी में प्रशासन पीसीएस की परीक्षा को पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीसीएस परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी व एडीएम (ई) अर्चना द्विवेदी ने बताया कि सहारनपुर में 14 मई को पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा (2023) होगी. प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध है. यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी. साथ ही बताया कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी. सहारनपुर में आयोजित पीसीएस परीक्षा के लिए जनपद में 29 केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी केंद्रों पर कई जिलों के कुल 13 हजार पांच सौ 95 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस व प्रशासन द्वारा कड़ाई के साथ निगरानी रखी जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी साइबर कैफे या फोटो स्टेट की दुकान खोलने पर प्रतिबंध रहेगा. एडीएम अर्चना द्विवेदी ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए परीक्षार्थी को तय समय से एक घण्टा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचा होगा. परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र और पेन पेंसिल के अलावा पीने के पानी की पारदर्शी बोतल ले जाई जा सकेगी. मोबाइल समेत सभी प्रतिबंधित चीजों के परीक्षा केंद्र पर ले जाना मना है. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जनपद के जिन परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी. गुरु नानक ब्वाय इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज घण्टाघर, जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज रायवाला, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क,बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज कलसिया रोड, इस्लामिया इंटर कॉलेज ईदगाह रोड, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, मिशन कंपाउंड के बीएचएस इंटर कॉलेज मिशन कंपाउंड, आशा मॉडर्न स्कूल चंद्र नगर, सेंट मैरिज स्कूल चिलकाना रोड, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड, दयावती मॉडर्न इंटर कॉलेज मल्हीपुर रोड, वीर सुभाष मेमोरियल इंटर गंगोह रोड, आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नवीन नगर, डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर, जया पब्लिक स्कूल जनक नगर, एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पल जोगियान, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज गिल कॉलोनी,अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज मानकमउ, अमर शहीद मेमोरियल इंटर कॉलेज, आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज पेपर मिल रोड, गौरी शंकर इंटर कॉलेज दिल्ली रोड, मुन्ना लाल कॉलेज चिलकाना रोड, जेवी जैन महाविद्यालय प्रधुमन नगर, महाराज सिंह कॉलेज(चकराता रोड) सेंटर बनाए गए हैं.

Share Now...