Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर97% अंकों के साथ अरमीत गुप्ता ने बढ़ाया अपने माता-पिता और विद्यालय...

97% अंकों के साथ अरमीत गुप्ता ने बढ़ाया अपने माता-पिता और विद्यालय का मान

जौनपुर धारा,शाहगंज। स्थानीय नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी करुणेश गुप्ता (मंजीत) एवं अर्चना गुप्ता के सुपुत्र अरमीत गुप्ता ने हाई स्कूल की परीक्षा में परचम लहराते हुए 97′ अंकों के साथ मां दुर्गा जी विद्यालय में टॉप करते हुए पूरे जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मां दुर्गा विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक सिंह द्वारा मिष्ठान खिलाकर अरमीत गुप्ता को सम्मानित किया गया। अरमीत की क्लास टीचर मेहनाज फातिमा के अनुसार बचपन से ही पढ़ाई में विशेष रुचि रखने वाले मीत की कुशाग्र बुद्धि और विलक्षण प्रतिभा का लोहा उसके विद्यालय के सभी अध्यापक भी मानते हैं तथा सभी उससे विशेष स्नेह रखते हैं। जौनपुर धारा संवाददाता शैलेश नाग से विशेष बातचीत करते हुए अरमीत ने बताया की मेरे सफलता ईश्वर, हमारे माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। जिसके कारण मैं विद्यालय, शाहगंज नगर और अपने माता-पिता का नाम ऊंचा कर सका। अपनी सफलता का राज बताते हुए अरमीत ने कहा कि समय के सदुपयोग और मन लगाकर पढ़ाई करने से आज यह सफलता मिली है। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी और युवा मोदनवाल समाज के अध्यक्ष चंदन मोदनवाल ने बताया कि अरमीत शुरू से ही प्रतिभाशाली रहा है तथा पढ़ाई में उसकी विशेष रुचि रही है। जिसके कारण आज हाई स्कूल में वह 97′ नंबरों के साथ टॉप कर सका। ऐसे प्रतिभाशाली और होनहार बच्चे ही आगे चलकर नगर, राज्य, और देश का नाम ऊंचा करते हैं।