Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर हनुमान घाट में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

जौनपुर के हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके शौर्य और राष्ट्र रक्षा में योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

E-Paper 10-06-2026

Homeअपना जौनपुर952 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज

952 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज

  • पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशु पालकों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज ब्लॉक के गद्दीपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धघाटन ग्राम प्रधान सुदामा देवी ने फीता काटकर किया। ग्राम पंचायत गद्दीपुर में आयोजित पशु मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी देवकली डॉ. अजय यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी मुफ्तीगंज डाक्टर ऋचा राय द्वारा गांव के और गांव से सटे हुए गांवों के पशु पालकों के 952 पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया गया तथा पशुओं की देखभाल, उनमें होने वाले रोग और उसके बचाव के उपाय की जानकारी भी पशु पालकों को दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राम चंद्र राय ने दैनिक जीवन में पशुओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार यह बेजुबान जानवर हमे पीने के लिए दूध और खेती करने के लिए गोबर की खाद देते है उसी प्रकार पशु पालकों का भी यह जिम्मेदारी है कि वह उनका उचित रूप से देखभाल करें। प्रदेश सरकार लगातार गो सेवा के लिए उत्साहित कर रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुदामा देवी, सेक्रेटरी बाबू लाल, वीरेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार, अब्दुल इस्लाम, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।