Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपित पूर्व बैंक प्रबंधक गया जेल

90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपित पूर्व बैंक प्रबंधक गया जेल

जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस ने यूनियन बैंक आफ इंडिया की कजगांव शाखा के पूर्व प्रबंधक हिमांशु राजमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर शाखा प्रबंधक पद पर रहने के दौरान नकली आभूषण गिरवी रखकर खाताधारकों को लोन देकर 90लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप है। थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार मल्ल हेड कांस्टेबल अनिल सिंह व राजेश सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार को क्षेत्र के न्यू भगवती कालोनी निवासी वांछित हिमांशु राजमणि को मातापुर रेलवे क्रासिंग के पास से धर दबोचा। लिखापढ़ी कर चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया कि कजगांव शाखा प्रबंधक पद पर तैनाती के दौरान वर्ष 2022-23में सोने के नकली आभूषण बंधक रखकर कई खाताधारकों को ऋण देने का मामला सामने आया था। बैंक की कमेटी छानबीन में 90लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। बैंक प्रशासन ने हिमांशु राजमणि त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से शाखा प्रबंधक पद से निलंबित कर करीब दो वर्ष पूर्व धोखाधड़ी, साजिश रचने व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।