बदलापुर। कोतवाली पुलिस, एएनटीएफ टीम बाराबंकी व स्वाट टीम जौनपुर की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार देर रात तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विद्यावती मैरेज हाल सुल्तानपुर गाँव के पास से बुलेट पर सवार राहुल सिंह (निवासी खुटहन), शनि सिंह उर्फ सन्नी व सत्यप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू(दोनों निवासी तेजीबाजार)को दबोचा। इनके कब्जे से 90.070किग्रा.अवैध गांजा, चार एंड्रायड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व एक बुलेट बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त सत्यप्रकाश सिंह का पूर्व में कई आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
90 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Previous article
Next article

