जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम मे गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 17 दिसम्बर को ‘पेंशनर्स दिवस समारोहÓ का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता मे हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने 80वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का माला पहनाकर, अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत करने के साथ किया। अति वरिष्ठ पेंशनरों मे 105वर्षीय गोपीनाथ पाल, 94वर्षीय अवध नारायण सिंह, 95वर्षीय भगवान प्रसाद श्रीवास्तव, 90वर्षीय महाबली यादव, 83वर्षीय उमा शंकर मिश्रा, 82वर्षीय ठाकुरी, 82वर्षीय विकास कुमार श्रीवास्तव, 84वर्षीय बाबू राम सिंह एवं अन्य संगठन के पदाधिकारियों सी.बी.सिंह, सत्यदेव सिंह, उमाशंकर मिश्रा, बलिभद्र मिश्रा आदि को सम्मानित करते हुए समस्त पेंशनर्स एवं उनके प्रतिनिधियों को उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना जिलाधिकारी ने की। समारोह में जिलाधिकारी ने 94वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अवध नारायण सिंह को कार्यक्रम का अध्यक्ष नामित किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पेंशनर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि इतनी अधिक आयु में भी पेंशनर्स स्वस्थ एवं सक्रिय रूप से समाज के बीच उपस्थित हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेंशनर्स की सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश हैं कि पेंशनर्स को किसी भी कार्यालय में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने समस्त विभागध्यक्ष को निर्देशित किया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति सम्बन्धित प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, ऐसे प्रकरण लम्बित नही रहने चाहिए। इसी क्रम में वरिष्ठ कोषधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कोषागार द्वारा 24386 पेंशनरों की पेंशन एवं 3161 पेंशनरों को 80वर्ष से ऊपर के लाभ का भुगतान किया जा रहा है। पेंशनरों के वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था को भी ऑनलाइन किये जाने का प्रयास किया गया है। वर्तमान मे 14604 पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त किया गया है। इसके अलावा मैनुवल फॉर्म भरा कर तथा अशक्त पेंशनरों का उनके घर पर भी जा कर सत्यापन किया गया है और बराबर किया भी जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी पेंशनर्स को नमन करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 90, 95 एवं 100 वर्ष से अधिक आयु तक स्वस्थ जीवन जीना संयम, अनुशासन एवं त्याग का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं आयोजकों सहित अन्य सहयोगियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने एसआईआर के सम्बन्ध में वरिष्ठ नागरिकों को अवगत कराया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
80वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का माला पहनाकर किया गया स्वागत

Previous article

