- पेशेवर चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका
- सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस कर रही है चोरों की तलाश
- आधा दर्जन संदिग्धो को पुलिस हिरासत में लिया
- सिद्दीकपुर में भीषण चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में एक मकान में चोरों ने मंगलवार की रात में मुख्य गेट का ताला तोड़कर नगदी करीब 1 किलो सोने व 2किलो चांदी के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि पेशेवर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। फॉरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम पहुंचकर घटना का छानबीन किया। सिद्दीकपुर निवासी दुष्यंत सिंह मंगलवार की शाम पड़ोस में ही बबलू सिंह के घर मिलने के लिए चले गए थे और उनकी पत्नी रेनू सिंह बड़े बेटे के साथ खुद को दवा लेने के लिए शहर चली गई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आसपास के पेशेवर चोरों ने करीब 7बजे के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरों में घुसकर अलमारी अटैची लाकर तोड़कर उसमें रखे सोने के करीब एक किलो आभूषण व चांदी के करीब 2किलो आभूषण एक लाख नगदी उठाकर ले गए। हालांकि घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। आशंका है कि घर की गतिविधियों पर कई दिनो से चोरों की नजर थी और जब घर के परिवार को बाहर जाता देखकर चोरो ने 7 बजे के आसपास आराम से चोरी के वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार रात 9बजे जब वापस हुआ तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गये। मामले की सूचना पर भारी संख्या में सीओ, एसपी ग्रामीण पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर फिंगरप्रिंट लिया, तथा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर दुष्यंत सिंह के भाई समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि करीब 80लाख के जेवर एक लाख पांच हजार नगदी चोरी हुआ है। पुलिस मामले की खुलासे में लगी हुई है। इतनी बड़ी चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।


