Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआयु रक्षा और सेहत के लिए दान को माना जाता है अचूक...

आयु रक्षा और सेहत के लिए दान को माना जाता है अचूक : प्रभारी निरीक्षक

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित विशाल भारत संस्थान कार्यालय पर शनिवार की दोपहर जिला चेयरमैन नौशाद की अध्यक्षता में अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव ने नेता सुबास चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में आये लगभग तीन दर्जन असहाय व गरीब परिवारों में अनाज वितरण किया। पत्रकारों से बात करते हुए रामजनम यादव ने बताया कि अनाज वितरण का हिस्सा बन कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। ईश्वर द्वारा बनाई गई इस सृष्टि में मानव ही एक ऐसा प्राणी है जिसमें समझ-बूझ के साथ पीड़ा को समझने हेतु परमेश्वर द्वारा संवेदना दी गई है जो कि मनुष्य को अन्य पशु प्राणियों से श्रेष्ठ बनाती है। संवेदनशील मनुष्य दूसरों के दर्द की अनुभूति करता है और उसे दूर या कम करने का जो प्रयास बन पड़ता है। उसे करता है यही पुण्य है फिर चाहे भूखे गरीब को भोजन कराना हो या बीमार व्यक्ति की चिकित्सा करना हो। उन्होंने कहा कि दान एक ऐसा कार्य है जिसके जरिए हम न केवल धर्म का ठीक-ठाक पालन कर पाते हैं। बल्कि अपने जीवन के तमाम समस्याओं से भी निकल सकते हैं। आयु रक्षा और सेहत के लिए तो दान को अचूक माना जाता है। जीवन की तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए भी दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर सरकी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सोनकर, उपजिला चेयरमैन फरहान अहमद, मो.आज़म, संतोष कुमार पूर्व प्रधान डेहरी, भुल्लन, संजय सिंह, प्रभात सिंह, रमेश सिंह, सुबास यादव के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।