जौनपुर धारा, जौनपुर। ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का छठवां आरोपी रिवाल्वर व तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व इस जघन्य हत्याकांड के पांच आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। मालूम हो कि बीते 30अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की जमीनी विवाद में दबंग पड़ोसियों ने तलवार से वार करके उसके शरीर से सिर को अलग कर दो टुकड़ों में काट दिया था। जिसके चलते नवोदित खिलाड़ी की पलभर में जान चली गई। नवयुवक का सिर धड़ से अलग होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश भर में सनसनी फैल गई थी। परिवार वालो ने इस दिल दहला देने वाली घटना में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे मुख्यारोपी समेत पांच लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। सीओ केराकत अजित कुमार ने बताया कि इस मामले के छठवें आरोपी लालमोहन यादव पुत्र स्व.फेरु यादव निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर को अमरा व असवारा जाने वाले मार्ग पर नहर की पटरी से पुलिस ने बीती रात मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लालमोहन के बताये गये स्थान से घटना मे प्रयोग किये 1 तलवार मय म्यान व एक नाजायज रिवाल्वर प्रतिबन्धित बोर.38 बोर बरामद किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
6th accused also arrested : ताइक्वांडो खिलाड़ी हत्याकाण्ड का छठवां आरोपी भी गिरफ्तार


