सलमान खान का सालों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। बीते कुछ समय में सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद हालात काफी खराब हो गए हैं। ऐसे में सलमान खान को घर में ही रहने की हिदायद दी गई है। हालांकि सलमान खान अब भी अपने प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रहे हैं। काम के अलावा सलमान खान अपने परिवार के साथ भी समय बिता रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान की शादी की सालगिरह सेलीब्रेट की थी। इसी बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सलमान खान एक बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में सलमान खान ने बताया है कि ये बाइक उनके लिए कितनी खास है, बाइक सलमान खान के पिता सलीम खान की पहली बाइक है। इस बाइक का नाम ऊrग्ल्स्ज्प् ऊग्ुी100 1956 है। पोस्ट के कैप्शन में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया है। फैंस को सलमान खान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग लगातार सलमान खान की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें हाल ही में जोधपुर हाईकोर्ट ने सलमान खान को एससी/एसटी मामले में राहत दे दी है। इस दौरान कोर्ट ने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ हुए एफआईआर को खारिज कर दिया। सालों पहले एक इवेंट में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने दलितों से जुड़ा एक शब्द बोला था जिसकी वजह से उनके खिलाफ इघ्R कर दी गई थी। अब जाकर इस केस से सलमान खान का नाम हटा है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
67 साल पुरानी Bike पर सवार हुए Salman khan



