Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़60दिव्यांगजनों में बांटी गई ट्राईसाइकिल

60दिव्यांगजनों में बांटी गई ट्राईसाइकिल

जौनपुर धारा, आजमगढ़। शनिवार को विकास खण्ड कोयलसा आजमगढ़ के प्रांगण में पूर्व से चिन्हित कुल 60दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ट्राईसाइकिल का वितरण मुख्य अतिथि संतोष यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा आजमगढ़ के मौजूदगी में किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि जो भी दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजना के अन्तर्गत पात्र है, उनके आवेदन पत्रों को पूर्ण कराकर लाभान्वित किया जायेगा। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़े जाये ताकि वे सशक्त हो सके। कैम्प में उपस्थिति समस्त दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। वितरण कैम्प में मनीष सिंह मण्डल अध्यक्ष, रूद्र प्रताप शर्मा मण्डल अध्यक्ष कोयलसा, राजू राजभर मण्डल अध्यक्ष मदियापार, सागर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कोयलसा चन्दन, सहायक विकास अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहें।