Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर48वीं ब्लॉक स्तरीय खेल का रामपुर में भव्य शुभारंभ

48वीं ब्लॉक स्तरीय खेल का रामपुर में भव्य शुभारंभ

जौनपुर। 48वीं रामपुर खेलकूद प्रतियोगिता सहदेव इंटर कॉलेज भोंड़ा के मैदान में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बच्चों में खेल भावना जगाई। बच्चों का कबड्डी देखते हुए प्रोत्साहित किये एवं पुरस्कृत किये। बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया। रंगोली टीम के बेहतरीन रंगोली पर खुश होकर पुरस्कृत किये, इससे पूरा मैदान रंगमय हो गया। रामपुर ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने सभी खिलाड़ियों में उत्साह और जोश भर दिया। सहदेव इण्टर कॉलेज भोड़ा के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों द्वारा बच्चों का सहयोग किया एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। ग्रामसभा के ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों का उत्साह वर्जन एवं प्रोत्साहित किया गया। प्राथमिक विद्यालय कबड्डी बालिका वर्ग का फाइनल मैच न्याय पंचायत बनिडीह पृथ्वीपुर के बीच हुआ, प्राथमिक विद्यालय कबड्डी बालक वर्ग फाइनल पृथ्वीपुर और नोनारी के बीच हुआ। उच्च प्राथमिक वर्ग बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय 50मीटर दौड़ बालक वर्ग अरी के हिमांशु ने प्रथम स्थान अरी के हिमांशु ने प्रथम स्थान, बालिका वर्ग में नैंसी प्रथम, 100मी.बालिका वर्ग में नैंसी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय 100मी.बालिका वर्ग रितु प्रथम, 200मीटर बालक वर्ग में विजय बनवासी प्रथम,400मीटर बालक वर्ग विशाल प्रथम, 600मीटर बालक वर्ग में विपिन पटेल प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल व्यायाम शिक्षक अमित सोनकर, टीम मैनेजर अनुराग सत्यार्थी, टी.पी.एल.स्पोर्ट्स टीम, टीम एआरपी सभी अध्यापक, सभी टीम कोच का योगदान सराहनी रहा। बच्चों ने बढ़ चढ़कर खेल में हिस्सा लिया। जिसमें कबड्डी खो-खो दौड़ वॉलीबॉल बैडमिंटन के खेल में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। प्राथमिक  विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।