Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर45 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

45 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

  • कुल 81 गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने का लक्ष्य, 5 गाँव मे हो चुका कैम्प

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने वाली संस्था हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा बृहस्पतिवार को गांव भीखपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहता है और उनको स्वास्थ्य शिविर लगाकर विभिन्न रोगों की जांच करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय सहयोग से 81 गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है और उसी क्रम में भीखपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर एसपीओ-2 की जांच 45 लोगों की गई व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान गठिया, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज के मरीज़ ज्यादा देखने को मिले। इस दौरान ग्राम प्रधान हिरावती रामचंद्र, बी पी यादव, दिनेश सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुष्पा सिंह, मनीष त्रिपाठी व तेजस दुबे सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।