Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुर45वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

45वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर की 45वीं वार्षिक जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा एवं रमेश सिंह विधायक शाहगंज की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ में बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रा.वि.खानपुर अकबरपुर, वि.ख.करंजाकला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंचन से भाव-विभोर होकर विद्यालय की अध्यापिका को मंच पर सम्मानित कर प्रशंसा की। तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत भाषण से किया। सीमा द्विवेदी ने अपने व्यक्तव्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया तथा कहा कि एैसे खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वागींण विकास के साथ-साथ समाज का भी विकास होता है। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। शासन स्तर पर विद्यालयों में खेल हेतु 40मिनट का कालांश निश्चित किया जाये इसके लिए जल्द ही शासनादेश जारी होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, समस्त व्यायाम शिक्षक, अध्यापक एवं खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।