Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन से दर्जनों गांव में मचा हाहाकार

33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन से दर्जनों गांव में मचा हाहाकार

  • दो फीडर की बिजली आपूर्ति 36 घण्टे से बाधित

जौनपुर धारा, खेतासराय। विद्युत उप केन्द्र सोंगर व सबरहद पर शाहगंज आने वाली 33 हजार की लाइन मंगलवार की सुबह ब्रेक डाउन हो गई। निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर चल रहे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के चलते मरम्मत न होने से दर्जनों गांव दो दिन से अंधेरे में है। शाहगंज से 33/11 विद्युत उपकेंद्र सोंगर पर आने वाली 33 हजार की लाइन मंगलवार की सुबह 10:50 बजे से ब्रेकडाउन में चली गई। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र सोंगर व सबरहद फीडर पर आने वाली आपूर्ति बंद हो गई जिससे इस उपकेंद्र से जुड़ने वाले अरंद, पाराकमाल, उसरहटा, रफीपुर, सबरहद, सोंगर, मवई, बरंगी, लखमापुर, गुरदौली, मुस्तफाबाद, जैगहा, सीधा, फरीदपुर, भदैला समेत दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीण जहां दो दिन से अंधेरे में गुजार रहे हैं वहीं किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्युत कर्मचारी सभाजीत यादव के अनुसार शट डाउन न मिल पाने से कर्मचारी मरम्मत कर पाने में असमर्थ हैं। जेई के अलावा लाइन मैन को 33 हजार का शट डाउन नहीं मिल पाएगा।