Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजन32 की नोरा पर भारी पड़ी 51 की मलाइका, डांस वीडियो वायरल

32 की नोरा पर भारी पड़ी 51 की मलाइका, डांस वीडियो वायरल

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लोगों को अपना दिवाना बनाने के बाद अब अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने डेब्यू से धूम मचा दी है। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना ‘स्नेक’ रिलीज हुआ है, जिसमें वह अमेरिकन सिंगर जेसन डेरुलो के साथ नजर आई हैं। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन नोरा के इस सॉन्ग पर मलाइका अरोड़ा के डांस ने टेंपरेचर बढ़ा दिया है। दरअसल, हाल ही में अपने गाने के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस नोरा फतेही जेसन डेरुलो के साथ एक रियलिटी शो में पहुंचीं, जिसका वीडियो नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं, कि नोरा, जेसन और मलाइक एक साथ डांस फ्लोर पर नजर आ रहे हैं और तीनों हालिया रिलीज गाना ‘स्नेक’ पर डांस कर रहे हैं। नोरा और मलाइका अपने किलर डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाती नजर आ रही हैं। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।