जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कस्बे में दो मार्गो पर दुधिया रोशनी के लिए सोमवार को इंदिरा चौक पर स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन हुआ। स्ट्रीट लाइट का काम जोरों से शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने 33 लाख 82हजार की लागत से दो डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट की स्थापना के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। जिसमें पीटर इंग्लैंड से इंदिरा चौक और घनश्यामपुर रोड पर फैन्सी लाइट डिवाइडर पर लगने का कार्य शुरु हो गया है। उन्होने बताया कि महानगरों की तर्ज़ पर नगर पंचायत में हर डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगेगी। बाकी इसी माह में नगर पंचायत के लिए और बड़ा तोहफा दूंगा। इस अवसर पर गंगा सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल, मोहित सिंह, साहब लाल चौधरी, राजेश दुबे, हरीलाल मोदनवाल, मोनू सिंह, प्रेमचंद बिंद, संदीप शुक्ल, विजयनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, पवन पांडेय, नीरज सिंह तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
32 लाख 82 हजार की दो स्ट्रीट लाइट स्थापना हेतु हुआ भूमिपूजन

Previous article

