Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर30 सितम्बर तक पूरा कर लें मतदाता सर्वे

30 सितम्बर तक पूरा कर लें मतदाता सर्वे

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण सम्बंधी बैठक शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में 21जुलाई से 21अगस्त तक हुए सर्वे के माध्यम से इस वर्ष 18वर्ष की आयु को प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं को शामिल करने तथा 70 वर्ष एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, स्थानांतरित मतदाता तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के सर्वे की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी एईआरओ व ईआरओ को निर्देशित किया कि जिन भी ब्लॉक में अभी सर्वे पूर्ण नही हुआ है वे 30 सितम्बर तक सर्वे पूर्ण करा ले। जिन भी मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाना है उनके नाम हटाने का कारण भी दर्ज करें। मतदाता सूची अपडेटेड तथा स्वीकृत रूप में हो। समस्त एईआरओ को निर्देशित किया कि वे सुपरवाइजर व बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।