जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की बैठक शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के द्वारा आरसी वसूली की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की और आर.सी वसूली में मडियाहूँ व शाहगंज की स्थिति खराब पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आर.सी वसूली की प्रक्रिया की गति को बढ़ाने एवं इसकी फीिंडग पोर्टल पर कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी आरसी वसूली की स्थिति पेंिंडग है। उसे निस्तारित कराएं। समस्त उपजिलाधिकारी लगातार इसकी समीक्षा भी करें। नदियों के किनारे स्थित ऐसे गांव जो प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से प्रभावित होते हैं वहां पर निरीक्षण कराए। इसके साथ ही उन्होंने ई-खसरा तथा जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
आर.सी वसूली में शाहगंज व मड़ियाहूँ की गति धीमी

Previous article

