Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनिल बने अटेवा के अध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव महामंत्री

अनिल बने अटेवा के अध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव महामंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के सरायख्वाजा महात्मा गांधी जपटापुर विद्यालय परिसर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की ब्लॉक इकाई शाहगंज की कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल चौधरी को अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव को महामंत्री, नरेंद्र विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, महेंद्र प्रसाद, एआरपी धर्मेंद्र सिंह, मनोज यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुजीत सोनकर संगठन मंत्री चुने गए। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को एक अक्टूबर को दिल्ली चलने एवं पेंशन आंदोलन मे जुटने का आवाह्न किया। विशिष्ट अतिथि डॉ.यामिनी सिंह ने सदस्यता अभियान को गति देने का आवाह्न किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष टी.एन.यादव, जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज, अध्यक्ष मड़ियाहूँ अरविंद, अध्यक्ष सिकरारा डॉ.कृपानिधि, अध्यक्ष बक्शा लालचंद यादव, अनिल चौधरी महामंत्री सुइथकला, प्रमोद प्रजापति सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंत्री, विनय वर्मा जिला प्रवक्ता, अरविन्द यादव अध्यक्ष टीचर्स सेल्फ केयर टीम व मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक ने पेंशन आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए। समस्त कार्यक्रम का आयोजन लोकेश मौर्य, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, अनिल चौधरी तथा कार्यक्रम प्रभारी एआरपी अखिलेश यादव की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड शाहगंज के सभी सम्मानित शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबास सरोज एव संचालन महेंद्र प्रसाद यादव व विवेकराय ने किया।