Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुर30 बालक और बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण

30 बालक और बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, करंजाकला। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में संचालित किये जा रहे एथलेटिक्स के खेलो इण्डिया सेण्टर हेतु नये खिलाड़ियों का चयन व पुराने खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनका निष्कासन किया जाना है। प्रशिक्षण शिविर में 15 बालक व 15 बालिका कुल 30खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स 18जनवरी को प्रातः 10.00बजे इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। इस चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले 50प्रतिशत खिलाड़ियों की आयु 01 अप्रैल 2024 को 15 वर्ष तथा एवं 50 प्रतिशत खिलाड़ियों की आयु दिनांक 01 अप्रैल को 12 वर्ष से कम होनी चाहिए, वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। पुराने चयनित खिलाड़ियों के लिए उक्त आयु सीमा की बाध्यता नहीं होगी। यह योजना उप्र सरकार एवं खेलो इण्डिया के समन्वय से संचालित की जायेगी। इस चयन/ट्रायल्स उपरान्त चयनित खिलाड़ी बालक/बालिकाओं का ही शिविर संचालित किया जायेगा। चयनित एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रति वर्ष रू.3000/- का खेल किट प्रदान किया जायेगा।