जौनपुर। धार्मिक सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था गीतांजलि ने कंबल वितरण की श्रृंखला में इस बार कंबल वितरण का कार्यक्रम संस्था के विशिष्ट सदस्य राम प्रकाश पाण्डे मुन्ना प्रधान एवं गीतांजलि संरक्षक अमरीश पांडे के कर कमलों द्वारा उनके मठ चंबलतारा हरदीपुर पर 30जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिसमें संस्था के संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष नीरज शाह, उपाध्यक्ष अमन सहगल, महासचिव रामानंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, सहकोषाध्यक्ष अशोक मौर्य, विसर्जन प्रभारी ऋषभ माली, सांस्कृतिक सचिव अमित सैनी, देवेश साहू, वरिष्ठ सदस्य संजीव कुमार सिंह एवं मठ के गण मान्य नागरिकों में महिमा पांडे, अरविंद पांडे, योगेंद्र नाथ पांडे, राहुल पांडे आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा, और कार्यक्रम के अंत में प्रधान राम प्रकाश पांडे द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और इस ठंड को देखते हुए संस्था के सभी पदाधिकारी ने निर्णय लिया कि जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए संस्था द्वारा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
30 जरूरतमंदों लोगों को दिया गया कंबल

Previous article

