Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुर296 लोगों को ग्राहण की भाजपा की सदस्यता

296 लोगों को ग्राहण की भाजपा की सदस्यता

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा सदर विधानसभा द्वारा आयोजित विधानसभा मिलन समारोह के कार्यक्रम में विभिन्न दलों से आए समाजिक कार्यकर्ता व निर्दल सभासदो के साथ लगभग 296 लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित सदर विधानसभा मिलन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया। ततपश्चात विधानसभा संयोजक जसविन्दर द्वारा वंदे मातरम का गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हमने जो वादा किया था उसको पूरा भी किया। हमने कहा था जब हम सत्ता में आएंगे तो धारा 370 खत्म कर देंगे हमने किया। राम मंदिर का निर्माण कराएंगे, आज वह भी वादा पूरा हो गया। पीएम मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में बहुत से ऐसे कार्य हुए हैं और बहुत सी ऐसी योजना चल रही है जिससे एक सशक्त और स्वावलंबी भारत का निर्माण होगा। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.इन्द्रसेन श्रीवास्तव, सपा के वरिष्ठ नेता चार बार जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता माया गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसेवक यादव, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रसेन मौर्य, निर्दल सभासद पोसकी साहू, निर्दल सभासद आनंद निषाद, निर्दल सभासद राजेंद्र मौर्य नईगंज, निर्दल सभासद पुष्पा मनोज पटेल, सीमा चौहान, नीलमणि श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, आलोक वर्मा व आप पार्टी के मनोज तिवारी के साथ साथ कुल 296 लोगो को पार्टी कि सदस्य्ता दिलाकर पार्टी में शामिल किया गया। मुख्य अतिथि के साथ अध्यक्षता कर ज्वाइनिंग कमेटी अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद किया। अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों  को पार्टी का पट्टा/अंगवस्त्र, टोपी व माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधानसभा के पाचो मण्डल से 296लोगो को शामिल किया गया है। जिसमे नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा/नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष खेतासराय धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गभीरण मदन सोनी व मण्डल अध्यक्ष करंजाकला राजकेसर पाल का सराहनीय योगदान है।