जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड ने अमृत योजना के अन्तर्गत जौनपुर शहर हेतु निर्माणाधीन सीवरेज योजना की समीक्षा बैठक उप्र.जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों तथा कार्यकारी फर्म मैसर्स टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन, प्रा.लि., नोएडा के प्रतिनिधियों के साथ पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में किया। समीक्षा बैठक में परियोजना की धीमी प्रगति पर एवं अन्य खोदी गयी सड़कोंं के समयान्तर्गत मोटरेबल व स्थायी पुनर्स्थापन न किये जाने से जनमानस को आवागमन में हो रही असुविधा पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं कार्यकारी फर्म मैसर्स टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. नोएडा के प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित सिंघल को कड़े निर्देश दिये गये कि मैनपावर व टी एण्ड पी बढ़ाते हुये प्रत्येक दशा में कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण करायें तथा जिन सड़को को खोदकर सीवर बिछाया जाये उन्हें तत्काल मोटरेबल किया जाये। निर्धारित समयावधि में स्थायी पुनर्स्थापन का भी कार्य पूर्ण कराया जाये, जिससे जनता के आवागमन में कोई भी असुविधा न हो अन्यथा की दशा में फर्म के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। राज्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्णरूप से अनुपालन कराते हुये ही कार्य कराया जाये। जिससे भविष्य में किसी भी दुर्घटना की स्थिति से बचा जा सके। इस दौरान सचिन सिंह, अधिशासी अभियन्ता व जूनियर इंजीनियर निर्माण खण्ड जल निगम (नगरीय), सहायक अभियन्ता गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई वाराणसी, राजेन्द्र कुमार वर्मा अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, पवन कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, कार्यकारी फर्म प्रोजेक्ट मैनेजर अर्पित सिंघल, साईट इन्चार्ज वेदप्रकाश मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
भरत भूषण तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भरत भूषण तिवारी प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की स्वतंत्र जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
खोदी गई सड़को को मोटरेबल न कराने पर होगी कठोर कार्यवाही

Previous article

