Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुर26 किलो से अधिक गांजा के साथ बाइक सहित पिता-पुत्र गिरफ्तार

26 किलो से अधिक गांजा के साथ बाइक सहित पिता-पुत्र गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा पुलिस ने शिवगुलामगंज तिराहे के पास से शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे 26.520किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्कर पिता-पुत्र को बाइक के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनपद आगमन पर सुबह शिवगुलामगंज तिराहे पर ड्यूटी के दौरान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक बाईक पर सवार तीन तस्कर सफेद बोरी में गांजा लेकर कही पहुचाने जा रहें थें। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक गण रामभुवन यादव, अनिल कुमार, राजेश यादव सहित भारी मात्रा में तैनात हमराही सिपाहियों को देख बाइक सवार सकपका कर भागने का प्रयास करने लगें शक होने पर पुलिस द्वारा घेराबंदी के बाद बाईक सवार एक युवक कूदकर भागने में सफल रहा जबकि दो दबोच लिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम अनिल मौर्या पुत्र बचन मौर्या दूसरे ने रवीश मौर्या पुत्र अनिल मौर्या निवासी उचौरा थाना बक्शा बताया।