Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर25 मई को अवश्य करें मतदान

25 मई को अवश्य करें मतदान

  • शिक्षकों ने बाईक रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
  • बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर धारा,खुटहन। ब्लॉक के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी से मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय बाइक रैली निकाली। तख्तियों पर लिखे स्लोगन उम्र 18 पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है। आओ मिलकर अलख जगाये, शत प्रतिशत मतदान करायें। अपनी सब की जिम्मेदारी है, आम चुनाव की तैयारी है, स्लोगन के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया।

रैली का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश वर्मा तथा समाज कल्याण अधिकारी सौरभ यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली पूर्व निर्धारित स्थान खुटहन बाजार से होते हुए छित्तूपुर बाजार, रसूलपुर बाजार, पट्टीनरेंद्रपुर बाजार, गायत्रीनगर पिलकिछा से होते हुए पुनः खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंत्री आलोक यादव, शशिकांत यादव, प्रमोद यादव, आशीष कुमार यादव, रामचंद्र यादव, विवेक गुप्ता, अन्नपूर्णा उपाध्याय समेत ब्लॉक के करीब 300 शिक्षकों ने मतदाताओं को 25 मई को अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित किया।