- रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ के विवेकानंद इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को किया गया। जिसमें 251 जोड़ों का विवाह होना था जिसमें 246 जोड़े विवाह बंधन में बंध सके थे। इनमें 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया। जबकि बाकी जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से पंडित शशीधर मिश्र आचार्य पुरोहित समेत तीन ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह बंधन में बांधा गया। सामूहिक विवाह योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य पंडाल में ही मौके पर किया जा रहा था। नगर के रामलीला मैदान में शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही थी। सामूहिक विवाह समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर जोड़ों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के इटाएं गांव से मुस्लिम बेटी शहनाज बानो के साथ बसनी वाराणसी से आए वारिस अली एवं मुस्कान मधुपुर मुंगराबादशाहपुर के साथ गुलाम अली पीठपुर जनपद बस्ती एवं मुस्कान सुजानगंज के साथ सोनू खान निवासी बाहरपुर सुजानगंज का निकाह शेख अनवारूल हक ने मुस्लिम रीति रिवाज से कराया। इसके अलावा बरसठी, रामनगर, मड़ियाहूं, रामपुर विकास खंड के दर्जनों गांव के करीब 246 दूल्हा एवं दुल्हन विवाह बंधन में बंधे। विवाह के बाद दुल्हनों को विदाई के रूप में सूटकेस, नाक कील, पायल, बिछिया, चूड़ीकेश, कपड़ा के अलावा 35 हजार खाते में भेजा गया। टोटल 51 हजार का सामान प्रत्येक जोड़ों में वितरित किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अपना दल एस के विधायक आरके पटेल एवं भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पंडित, राज कृष्ण शर्मा, अजय मिश्रा, भैया राम पटेल के अलावा रामपुर विकास खंड अधिकारी रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. शशि शेखर, परियोजना निदेशक राकेश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार समेत कोतवाली प्रभारी ओम नारायण सिंह मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. शशि शेखर सिंह ने बताया कि अभी तक 246 लोगों का विवाह संपन्न कराया गया है किन्ही कारणों से 5 जोड़े पहुंच नहीं पाए थे।



