‘बिग बॉस 16’ से निकलते ही जहां सभी कंटेस्टेंट्स अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स और पार्टी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वाली सौंदर्या शर्मा की साजिद खान संग डेटिंग की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आई 28साल की सौंदर्या शर्मा और 52साल के साजिद खान का शो में अच्छा बॉन्ड था. सौंदर्या जहां अपने ग्लैमरस लुक के लिए चर्चा में रहती थीं, वहीं साजिद ने ‘मंडली’ को लेकर सुर्खियां बटोरीं. ‘बिग बॉस’ से बाहर निकलने के बाद खबरें सामने आ रही थीं कि साजिद और सौंदर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने इन्हें खारिज कर नाराजगी जाहिर की है. ‘आईएएनएस’ के मुताबिक, सौंदर्या शर्मा ने साजिद संग अपनी डेटिंग की खबरों को सिरे से खारिज कर इस पर दुख जताया है. उन्होंने साजिद को अपने बड़े भाई कहा. सौंदर्या ने कहा, “साजिद के साथ मुझे लिंक करने की खबरें जानकर मैं अंदर से बहुत दुखी और निराश हूं. मैंने उन्हें हमेशा एक दोस्त, मेंटर और बड़े भाई की तरह एडमायर किया है. ये चीज मुझे परेशान कर रही है कि आज के समय में भी औरतों को लिंक अप स्टोरीज में निशाना बनाया जाता है. सौंदर्या ने आगे कहा, “समय आ गया है कि समाज हमें इस छोटी सोच से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं. समाज को इस पर फोकस करने की जरूरत है कि हम क्या हासिल कर रहे हैं.” वहीं, साजिद ने भी सौंदर्या संग अफेयर की खबरों पर रिएक्शन दिया और कहा कि वह भी इन खबरों से काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि सौंदर्या उनकी छोटी बहन की तरह है. वह अभी किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. ‘रांची डायरीज’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली सौंदर्या शर्मा जल्द ही साजिद खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं. खबर है कि वह साजिद की फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी. सौंदर्या ‘थैंक गॉड’ में कैमियो भी कर चुकी हैं.
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
24 साल बड़े Sajid Khan को डेट कर रही हैं Soundarya Sharma?


