जौनपुर धारा, महराजगंज। थाना महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगीना देवी पत्नी राजकुमार, निवासी सदरुद्दीनपुर, को बरामद कर उनके पति राजकुमार को सुपुर्द कर दिया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल गोल्डेन यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
24 घंटे में परिजनों को सौंपी गई गुमशुदा महिला

Previous article

