Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुर22लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

22लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर हुई, धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बरामनपुर गांव के संतोष कुमार पांडेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में भैसा गांव के चार लोगों पर 22लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष के पिता हरिश्याम पांडेय ने उमेश मौर्या के पिता लालमन मौर्या की रोड किनारे की जमीन 25लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। हरिश्याम ने उमेश के खाते में करीब 22लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि पैसे मिलने के बाद उमेश, उनके पिता लालमन और भाई जिगनेश व गणेश मौर्या रजिस्ट्री से मुकर गए। पीड़ित संतोष ने बताया कि उमेश मौर्या उनके परिवार के करीबी थे और घर पर आते-जाते रहते थे। धोखाधड़ी के सदमें से 18नवम्बर 2024 को हरिश्याम पांडेय का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले उन्होंने कई बार चंदवक थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर सोमवार शाम को चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।