Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeदेश21 किमी अधूरे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस का उद्धघाटन क्यों?

21 किमी अधूरे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस का उद्धघाटन क्यों?

12 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन करने वाले हैं. इस बीच अब कांग्रेस ने बड़ा बयान जारी किया है. कांग्रेस का दावा है कि एक्सप्रेस वे का काम अभी अधूरा है. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं वो आधे–अधूरे नेशनल हाईवे को राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए उद्घाटन क्यों कर रहे हैं? 

सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह से केंद्र की मोदी सरकार लोगों की जान को खतरे में डालने का काम कर रही है. 21 किलोमीटर हाईवे अधूरा पड़ा है. कई जगहों पर अंडर पास और सर्विस रोड नहीं बने हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस ने इसे नेशनल हाइवे घोषित किया था. जमीन अधिग्रहण भी कांग्रेस ने किया और आज पीएम मोदी इसका क्रेडिट ले रहे हैं. उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है.