Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर2024 में  बीजेपी चार सौ सीटें पर जीतेगी : डॉ महेंद्र सिंह

2024 में  बीजेपी चार सौ सीटें पर जीतेगी : डॉ महेंद्र सिंह

  • मां दुर्गा जी सेकंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर मे विज्ञान प्रदर्शनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ.महेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का पब्लिसिटी ग्राफ आसमान छू रहा है, 2024 में उनके व्यक्तित्व पर बीजेपी कुल चार सौ सिटे जीतेंगे। उक्त बातें उन्होंने मां दुर्गा जी सेकंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी दलों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए और सबको आगे बढ़ना चाहिए और अपमान जनक शब्द से बचना चाहिए। घोसी में इसकी झलक देखनो को मिल रही है। घोसी उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से चुनाव जीतेगी। आज देश का ग्राफ विश्व में बढा है और विकास की तरफ अग्रसर है। कल होने वाले पाकिस्तान मैच भी भारत ही जीतेगा। उन्होंने इस दौरान विद्यालय समूह के संस्थापक स्वर्गीय छबिनाथ सिंह के 69वीं जयंती पर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और मां दुर्गा जी विद्यालय परिसर में लगे छात्रों के विज्ञान प्रदर्शनी को देखा कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बच्चों के द्वारा तकनीकी विज्ञान माडल की उपलब्धियां को प्रदर्शित करने को सहरा। इसके पूर्व उनके सभी लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सरस्वती की प्रतिमा दीप प्रज्ज्वलित कर लोगों को संबोधित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के कला कौशल को उनकी महत्वाकांक्षा को उनके लक्ष्य को देखकर उन्होंने कहा कि बेहद प्रतिभावान बच्चे हैं और आगे भी देश के लिए कुछ ना कुछ बनकर उपलब्धि सेवा करेंगे। प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने आए हुए लोगों के प्रति आभार जताते और मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.समर बहादुर सिंह, भाजपा नेता बब्बू सिंह,  कुंवर वीरेंद्र सिंह, जंग बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आशीष सिंह, डॉ.जयेश सिंह, डॉ.स्पृहा सिंह, डॉ.अवनीश सिंह, यूटा के अध्यक्ष संजय सिंह, सूर्यांश सिंह, नन्हे सिंह, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, कपिल देव, डॉ.पुनीत सिंह, इन्द्रेश सिंह मौजूद रहे। संचालन उप प्रबंन्क सुर्यान्श सिंह ने किया।