Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंयुक्त प्रयास से व्यापार मण्डल होता है मजबूत : दिनेश टंडन

संयुक्त प्रयास से व्यापार मण्डल होता है मजबूत : दिनेश टंडन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सुत्तहट्टी बाजार स्थित जिला कैम्प कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक साहू को जिला अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए कहा कि व्यापारियों के संयुक्त प्रयास से ही व्यापार मंडल को मजबूती मिलती है। बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि अच्छे और प्रबुद्ध व्यापारियों को जोड़ने से व्यापार मण्डल को मजबूती मिलती है। अशोक साहू सदा व्यापारियों के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी बधाइयां नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू ने जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की लड़ाई में मेरा संपूर्ण योगदान रहेगा। जहां भी मेरी आवश्यकता होगी तन मन धन से मैं सहयोग करने को तैयार रहूंगा। बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, अरुण कपूर, संतोष साहू, ज्ञानेंद्र साहू, चेतन टंडन, आशीष कुमार आदि व्यापारी व्यापारीगण उपस्थित रहे।