जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की रात को अज्ञात वाहन से टकराकर 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी।वह अपने माँ बाप का एकलौत पुत्र था। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जलालपुर क्षेत्र के बभनीपुर गांव निवासी संतोष पाठक गांव तथा शहर के वाजिदपुर में मकान है। सन्तोष पाठक की तीन संताने में दो पुत्रियां है तथा एक मात्र पुत्र था। उनका पुत्र जय पाठक शुक्रवार की रात को गांव के मकंनसे शहर के मकान पर चला गया। सन्तोष अपनी पत्नी मीना पाठक के साथ मध्यप्रदेश के सिद्धि गए हुए थे। लगभग डेढ़ बजे रात के जय पाठक शहर के मकान से गांव के मकान आ रहा था। उक्त रेलवे क्रासिंग के पास किसी वाहन से पीछे से बाइक सहित आकर टकरा गया।उसके चेहरे तथा अन्य स्थानों पर काफी चोट आयी थी। वह वही गिर कर तड़प रहा था। उसी समय जफराबाद पुलिस मौके ओर पहुच गयी।उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भेजवाया। वहां पर चिकित्सक ने जय पाठक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
अज्ञात वाहन से टकराकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Previous article


