Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजन2016 की सनम तेरी कसम फिल्म की कमाई ने मचाया आतंक

2016 की सनम तेरी कसम फिल्म की कमाई ने मचाया आतंक

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में सबसे पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उन दिनों इस फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला था, लेकिन अब इस फिल्म को एक बार फिर से थिएटर में आई तो छा गई। फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग थिएटर तक पहुंच रहे हैं, जिसका फायदा फिल्म की कमाई को सीधा मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुई अभी महज दो दिन हुए हैं और अब तक इस फिल्म ने अपने पुराने टोटल कलेक्शन से ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म सनम तेरी कसम को मेकर्स ने 25करोड़ के बजट में बनाया था। इस फिल्म में इमोशनल लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसे ओटीटी पर ढेर सारा प्यार मिला और अब री-रिलीज में भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के बाद पहले दिन 5.14करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 5.75करोड़ रुपए कमाए. इस कलेक्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.89करोड़ रुपए हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर और ऊपर जाएगा। हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को वैलेंटाइन वीक का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। तभी तो री-रिलीज पर भी इस फिल्म ने कई नई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मात देनी शुरू कर दी है। इन दिनों सिनेमाघरों में जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ‘लवयापा’, हिमेश रेशमिया और प्रभु देवा स्टारर ‘बैडेस रविकुमार’, नागा चैतन्य और साई पल्लवी की ‘तंडेल’ लगी हुई है, लेकिन ये तीनों फिल्में कमाई में सनम तेरी कसम से आगे नहीं निकल पा रही।