Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर200 अध्यापकों को दिया गया टैबलेट

200 अध्यापकों को दिया गया टैबलेट

जौनपुर धारा,जौनपुर। बीआरसी डोभी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख विद्या देवी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख अजय प्रकाश सिंह व बीडीओ रेनू चौधरी द्वारा प्रधानाध्यापकों व अध्यापकों में 200 टेबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एबीएसए रमाकांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों को टैबलेट की उपयोगिता एवं बच्चों में डिजिटल लर्निंग, आईसीटी क्लास को बढावा देने के संबंध में व टेबलेट के सुरक्षा, उपयोगिता के संबंध में विभागीय निर्देशों से अवगत कराया। प्रमुख ने कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन टीचिंग, डिजिटल लर्निंग के संबंध में शिक्षकों द्वारा किये गए शिक्षण कार्य की सराहना की। बीडीओ ने विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में कराए गए कायाकल्प कार्य व अधूरे कार्य को जल्द पूर्ण कराने की बात कहीं। साथ ही टैबलेट के संदर्भ में डिजिटल लर्निंग डिजिटल क्लास पर भी प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए टैबलेट की उपयोगिता के बारे में बताया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी संतोष यादव ने की।