― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ स्टेंट बैंक पर किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ स्टेंट बैंक पर किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उपनिरीक्षक राजित राम यादव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि अडानी सहित चार पांच उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।स्टेंट बैंक और एलआईंसी का पैसा जबरन अडानी की कम्पनी निवेश करा रही है। जिससे देश मे आर्थिक संकट का भय खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के हितों के लिए पक्षधर रही है, इन वर्गों के हितों के साथ किए जाने वाले किसी भी प्रकार के कुठाराघात को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रजीत यादव, विश्राम राम, रत्नेश यादव, महेंद्र गौतम, मुहम्मद रुमान, साजिद अली, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, राहुल मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, मोंटू रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...