फिल्मों और टीवी पर अपना टैलेंट आजमा चुकीं ने महज 18 साल की उम्र में फरीद करीम संग शादी रचा ली थी. शादी के दो साल बाद ही वह मां बन गई थीं. शादी के बाद ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में फरीद से लताक लेकर बख्तियार ईरानी से शादी कर ली. लेकिन तलाक का दर्द झेल चुकीं तनाज के लिए दूसरी शादी करना इतना आसान नहीं था.आज भले ही तनाज ईरानी फिल्मों या टीवी से थोड़ा दूर हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब तनाज फिल्मों के लीड आर्टिस्ट की बहन या दोस्त के रूप में हमेशा फिल्मों में नजर आती थीं. एक्ट्रेस तनाज अब काफी समय से कहीं नजर नहीं आई हैं. पहले अक्सर एक्ट्रेस शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दिया करती थीं लेकिन तनाज ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. फिल्मों में हस्ती खेलती मुस्कुराती तनाज ने कम उम्र में ही तलाक का दर्द झेला है. इसके बाद एक्टिंग के दौरान ही उन्हें बख्तयार से शादी कल ली थी. लेकिन बख्तयार के परिवार वाले पहले उनकी इस शादी के खिलाफ थे.अपने तलाक के बाद तनाज ने सीरियल में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्हें एक्टिंग के दौरान ही टीवी की दुनिया के जाने माने एक्टर बख्तयार ईरानी से प्यार हो गया. लेकिन बख्तियार का परिवार इस शादी से खुश नहीं था क्योंकि तनाज उम्र में उनसे 8 साल बड़ी हैं. दोनों की शादी के लिए बख्तियार की बहन और एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने अपने परिवार को इस शादी के लिए राजी किया और 16 मार्च 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए.तनाज और बख्तयार साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे. तनाज ने अपने एक्टिंग करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. फिल्मों में उनका किरदार हमेशा कहानी के इर्द-गिर्द ही होता था. लीड भले ना हो लेकिन उनका किरदार दमदार होता है. बात अगर तनाज की फिल्मों की करें तो तनाज ने ‘हद कर दी आपने’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘कुछ ना कहो’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में कई दमदार किरदार निभाए हैं. वही टीवी वहीं सीरियल की बात करें तो ‘श्री’, ‘स्वाभिमान’ और ‘मेरी बीवी वनडरफुल’ में भी दिखाई दी थीं.बता दें कि तनाज और बख्तयार के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं.
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
20 साल की उम्र में मां बन गई थीं करीना कपूर की ऑन स्क्रीन बहन



