― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर20वें पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित की गई क्षेत्रिय समितियां

20वें पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित की गई क्षेत्रिय समितियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीगणपति पूजा महासमिति का 20वाँ पुरस्कार वितरण समारोह बीते रविवार को घनश्याम दास बैंकर का बगीचा उर्दू बाजार में सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें बीते वर्ष गणेश पूजनोत्सव के सहभागिता निभाने वाली समस्त पूजन समितियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सामाजिक व धार्मिक संगठन के साथ-साथ विशिष्ट जनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक लकी यादव ने कहा कि गणपति पूजा महासमितियों से मेरा पुराना नाता व लगाव है। क्योंकि मेरे पूज्य पिताजी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आया करते थे और महासमिति द्वारा दिये गये अभूतपूर्व सम्मान की चर्चा घर पर किया करते थे। लेकिन आज यहां पर मैं आकर खुद को भाग्यशाली समझता हूँ और वैसा ही पाया जैसा पिताजी कहा करते थे। उन्होंने महासमिति के समस्त पदाधिकारी एवं पुरस्कृत हुई पूजन समितियों को शुभकामनायें प्रेषित की तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रमुख समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह कार्यक्रम की भव्यता को देखकर कहा कि महासमिति के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। जिन्होंने इतने सुन्दर ढंग से कार्यक्रम को आयोजित किया कि हर आगन्तुक का स्वागत किया जा रहा है तथा पूजन समितियों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो अपने आप में सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिस तरह से सार्वजनिक रूप से गणेश पूजनोत्सव का विस्तार हो रहा है। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में यह वृहद रूप लेगा। शोभा यात्रा में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्था गणेश मित्र मण्डल-रसूलाबाद, सार्वजनिक गणेश बाल संस्था-बेगमगंज एवं श्री विघ्नहर्ता पूजन समति-वाजिदपुर उत्तरी ने अपना स्थान बनाया। पूजन पण्डाल(शहरी) में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्था श्रीशिवशक्ति बाल गणेश संस्था ईशापुर, श्रीविनायकम् गणेश पूजनोत्सव-सिटी स्टेशन एवं श्री हनुमंतेश्वर शिवालय गणेश पूजनोत्सव रासमण्डल ने अपना स्थान बनाया। पूजन पण्डाल (ग्रामीण) में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्था श्रीसार्वजनिक गणेशोत्सव समिति-गौराबादशाहपुर, जय बुढ़ऊबाबा गणेश पूजा समिति धर्मापुर एवं नवयुवक गणेश पूजन समिति-पतहना ने अपना स्थान बनाया। वहीं पर श्रीसंकट मोचन गणपति संस्था रुहट्टा को अनुशासन एवं श्री शिवशक्ति गणपति संस्था-ताड़तला को दैनिक मार्ग सजावट के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये पुरस्कृत किया गया एवं समस्त पूजन समितियों को सान्त्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं विसर्जन में सहयोग करने वाले समस्त समाजसेवी संगठन एवं विशिष्टजनों के साथ-साथ उपस्थित पत्रकार बंधु एवं सभासदगण को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पूजन समितियों एवं आगन्तुकों का स्वागत अध्यक्ष संजय जाण्डवानी ने किया। उक्त अवसर पर नवीन सिंह ‘वसगोती’ (संयोजक), अरशद कुरैशी व महासचिव दीपक जावा ने आगामी श्री गणेश पूजनोत्सव के मद्देनजर पूजन समितियों को दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिन्स सेठ (कोषाध्यक्ष), विशाल खत्री (उपाध्यक्ष), आनन्द उपाध्याय, आशीष बोस, आदर्श सेठ, संतोष पाण्डेय, शशिकेश साहू, अखिलेश मौर्य, मुकेश साहू, तहसीलदार यादव, सलमान मलिक, कार्तिक सिंह, मनोज मौर्य, राकेश सेठ, विवेक यादव, चन्द्रेश यादव, अजय यादव आदि लोगों ने अतुलनीय सहयोग किया।

Share Now...