Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में

2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच है? वहीं, इस मौके पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मोमेंटो भेंट किया. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में रोहित शर्मा और ब्रायन लारा मोमेंटो के साथ दिख रहे हैं.

अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच 99 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 30 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर पाई है. इसके अलावा भारत-वेस्टइंडीज के बीच 46 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. हालांकि, पिछले तकरीबन 21 सालों से वेस्टइंडीज को टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है. वहीं, भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दिया. पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराया. इस तरह भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. बहरहाल, अब दोनों टीमें पोर्ट ऑफ स्पेन में आमने-सामने है. भारतीय टीम पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. जबकि कैरिबियन टीम की निगाहें मैच जीतकर सीरीज बराबरी पर खत्म करने की होगी. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है?