जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने बीती रात करीब एक बजे जघई मार्ग पर नीभापुर क्रासिंग के पास 18 गाय, 5 बछड़ा छोटे, एक जिंदा और एक मृत बछिया के साथ ही नकदी बरामद बरामद कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया। स्थानीय मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में अपराधो की रोकथाम हेतु भ्रमण पर थे। उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर की ग्राम हैदरपुर की ओर एक 12टायरा ट्रक जिसपर काफी संख्या में गोवंश लदे है। जो आगे जाने के लिए तैयार है। जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय पुलिस टीम कबीरपुर पुलिया के पास जैसे ही पहुंचे एक ट्रक आती दिखी जिसे रोकने का इशारा किया गया। तो वो फायर करते हुए पीछे की ओर भागने लगे। जिसे दौड़कर घेराबंदी करके दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस 315 बोर, एक टाटा ट्रक ळझ् 65ण्ऊ-7699 जिसपर 18 गाय, एक जिंदा बछिया, एक मृत बछिया, 5 बछड़ा शिशु अवस्था, दो मोबाइल, के साथ ही 4810 रुपए नकद बरामद हुए। दोनो को थाने लाकर कड़ाई से पूछने पर उन्होंने अपना नाम प्रशांत कुमार कठेरिया पुत्र श्याम सिंह कठेरिया उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम परसूपुर, थाना बकेवर, जिला इटावा व केशव शंखवार पुत्र श्रीराम दास 33 वर्ष, निवासी मोहल्ला शिवनारायण, (मडया)रामलीला रोड, थाना कोतवाली, इटावा बताया। इनके विरुद्ध धारा 307/34/120-बी भादवि व 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि इन लोगो को काफी कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा जा सका। इनके ऊपर अन्य जिलों में भी गंभीर मुकदमे पूर्व में भी दर्ज है। पकड़ी गई गायों को मुंगरा बादशाहपुर के उकनी गौशाला को सुपुर्द किया गया है। वही मृत बछिया को दफन कराया गया। ये काफी शातिर किस्म के गौ तस्कर है। पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल दिनेश सरोज, कांस्टेबल अजय राव, पंकज मिश्रा शामिल रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
18 गाय, 5 बछड़ा, एक जिंदा बछड़ा, एक मृत बछड़ा के साथ ही नकदी बरामद



